इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

‘पोस्टकार्ड फ्रॉम झारखंड’

  • 26 Jul 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

23 जुलाई, 2022 को झारखंड पर्यटन नीति, 2021 के शुभारंभ के साथ ‘पोस्टकार्ड ऑफ झारखंड’वृत्तचित्र श्रृंखला का प्रीमियर नेशनल ज्योग्राफिक चैनल इंडिया पर किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • झारखंड पर्यटन नीति, 2021 के लॉन्च इवेंट में आधिकारिक तौर पर कुछ माह पूर्व राज्य सरकार और नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया के बीच संपन्न एमओयू (MoU) के तहत इसे जारी किया गया।
  • झारखंड की समृद्ध विरासत को पर्यटन के क्षेत्र में विश्वपटल पर लाने और राज्य की प्राकृतिक संपदा, परंपरा और संस्कृति की अविस्मरणीय झाँकी को प्रस्तुत करने के लिये यह महत्त्वपूर्ण पहल की गई है।
  • इस श्रृंखला के माध्यम से नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया मैकलुस्कीगंज, नकटा पहाड़, नेतरहाट, दलमा पहाड़ियों की आकर्षक श्रृंखला, लोध फॉल, हुंडरू फॉल, बेतला नेशनल पार्क से लेकर देवरी मंदिर, सूर्य मंदिर और बैद्यनाथ धाम जैसे मंदिरों की अद्भुत झाँकी दिखाएगा।
  • लुभावनी सिनेमैटोग्राफी में मनोरम, हरे-भरे जंगल, शानदार वन्य जीवन, हिल स्टेशन और दिल को छू लेने वाले रोमांच के साथ राज्य भर में मौजूद विभिन्न स्थलों की खोज करते हुए अपनी आध्यात्मिक और मनमोहक यात्रा साझा की जाएगी।
  • प्रागैतिहासिक पाषाण कला से लेकर शानदार मंदिरों और प्राचीन स्मारकों पर फिल्म के ज़रिये प्रकाश डाला जाएगा।
  • इस वृत्तचित्र श्रृंखला की सूत्रधार जमशेदपुर में जन्मी फिल्म अभिनेत्री रसिका दुग्गल है। वे दर्शकों को झारखंड के आदिवासी नृत्य, सोहराई पेंटिंग, स्थानीय व्यंजनों और राज्य के स्थापत्य कला के साथ समृद्ध आदिवासी परंपराओं से परिचित कराएंगी। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2