इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

झज्जर की पूजा ने एशियाई खेलों के लिये किया क्वालीफाई

  • 23 Mar 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

18-20 मार्च, 2023 तक महाराष्ट्र के पुणे में स्थित शिवाजी छत्रपति स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय पैरा चैंपियनशिप में हरियाणा के झज्जर ज़िले के गाँव रेढ़ूवास की निवासी पूजा मोर ने तीन सिल्वर मेडल जीतकर एशियाई खेल-2023 के लिये क्वालीफाई किया है।

प्रमुख बिंदु 

  • राष्ट्रीय पैरा चैंपियनशिप में पूजा मोर ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक, 1500 मीटर दौड़ में रजत और लंबी कूद में भी रजत पदक जीते हैं।
  • विदित है कि पूजा अपने कोच आशीष छिकारा के मार्गदर्शन में लगातार तीन वर्षों से नेशनल चैंपियन रही हैं। 2021 में उसने तीन स्वर्ण पदक जीत थे। वहीं, वर्ष 2022 में 2 स्वर्ण व एक रजत हासिल किये। इससे पहले पूजा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी 400 मीटर दौड़ में ट्यूनीशिया में हुई प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।
  • उल्लेखनीय है कि एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है, जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस वर्ष के एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक चीन के हांगझोउ में आयोजित किये जाएंगे।

Pooja-of-Jhajjar

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow