दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री द्वारा चार नई वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ

  • 08 Nov 2025
  • 13 min read

चर्चा में क्यों? 

8 नवंबर, 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जो भारत के विश्वस्तरीय, उच्च गति और सुविधाजनक रेल यात्रा प्रदान करने के मिशन में एक और बड़ी उपलब्धि है।

मुख्य बिंदु

  • वंदे भारत ट्रेन
    • इसे मेक इन इंडिया पहल के तहत वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था (प्रथम ट्रेन: नई दिल्ली–वाराणसी)।
    • इसका विकास इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई द्वारा किया गया।
  • प्रमुख विशेषताएँ:
    • इसमें कवच सुरक्षा प्रणाली, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, GPS डिस्प्ले, वाई-फाई और CCTV निगरानी जैसी सुविधाएँ हैं।
    • इसे 180 किमी/घंटा की गति के लिये विकसित किया गया है; इसकी संचालन गति 160 किमी/घंटा तक है।
    • यह पूर्णत: वातानुकूलित अर्द्ध -उच्च गति वाला ट्रेनसेट है, जिसमें रीक्लाइनिंग सीटें, स्वतः खुलने-बंद होने वाले दरवाज़े और इन्फोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं।
    • नवंबर 2025 तक यह भारत में 65 से अधिक मार्गों पर संचालित है।
    • यह क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन, आत्मनिर्भर भारत और सतत्, आधुनिक रेल परिवहन को बढ़ावा देती है। 
  • नवीन मार्ग और प्रभाव:

मार्ग

प्रभाव

बनारस-खजुराहो

वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) जैसे पवित्र तथा सांस्कृतिक स्थलों के बीच सीधा संपर्क स्थापित। 

लखनऊ-सहारनपुर

लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के लिये संपर्क में सुधार।

फिरोज़पुर-दिल्ली

दिल्ली और पंजाब के प्रमुख शहरों जैसे फिरोज़पुर, बठिंडा तथा पटियाला के बीच व्यापार और गतिशीलता को सशक्त करता है। 

एर्नाकुलम–बंगलूरू

केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख IT तथा वाणिज्यिक केंद्रों को आपस में जोड़ता है। 

close
Share Page
images-2
images-2
× Snow