हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs

झारखंड
Switch To English

गिरिडीह ज़िले को सोलर सिटी बनाने का प्लान

  • 15 Sep 2021
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2021 को झारखंड कैबिनेट द्वारा 17 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, जिसमें गिरिडीह में सोलर सिटी बनाने के अतिरिक्त खनन इलाकों में सड़क पर चलने वाले वाहनों पर टोल टैक्स लगाने जैसे महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृत किये गए।

प्रमुख बिंदु

  • गिरिडीह ज़िला पारसनाथ पर्यटन स्थल होने के कारण झारखंड में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है।
  • झारखंड के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने गिरिडीह का सोलर सिटी के रूप में चयन करते हुए 80.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
  • इस परियोजना में केंद्र व राज्यों का हिस्सा क्रमश: 40 व 60 प्रतिशत होगा।
  • राज्य के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को 3.75 करोड़ रुपए अनुदान की स्वीकृति दी गई है।
  • इसके तहत 3 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 100 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान है।
  • रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो एवं देवघर का चयन दूसरे चरण में सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिये हुआ है।
एसएमएस अलर्ट
Share Page
× Snow