इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

  • 06 Dec 2021
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2021 को राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु

  • आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो कि परिणाम घोषित होने तक प्रभावशील रहेगी। 
  • आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों, शासकीय विभागों एवं कर्मियों तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू होगी। 
  • यद्यपि पंचायत निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर हो रहे हैं, परंतु आचार संहिता के प्रावधान राजनीतिक दलों पर सामान्य रूप से लागू होंगे। 
  • मतदान तीन चरणों में 6 जनवरी, 28 जनवरी और 16 फरवरी, 2022 को होंगे।
  • मतदान (यदि आवश्यक हो) प्रथम चरण के लिये 6 जनवरी, 2022, द्वितीय चरण के लिये 28 जनवरी, 2022 और तृतीय चरण के लिये 16 फरवरी, 2022 को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा।
  • मतदान केंद्र पर पंच और सरपंच पद के लिये मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। 
  • जनपद पंचायत सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य की विकासखंड मुख्यालय पर ईवीएम से मतगणना प्रथम चरण के लिये 10 जनवरी, 2022 द्वितीय चरण के लिये 1 फरवरी, 2022 और तृतीय चरण के लिये 20 फरवरी, 2022 को सुबह 8 बजे से की जाएगी। 
  • पंच और सरपंच पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम चरण के लिये 11 जनवरी, 2022, द्वितीय चरण के लिये 2 फरवरी, 2022 और तृतीय चरण के लिये 21 फरवरी, 20222 को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी। 
  • जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिये 22 फरवरी, 2022 को और ज़िला पंचायत सदस्यों के लिये 23 फरवरी, 2022 को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2