दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

ऑपरेशन सागर बंधु

  • 03 Dec 2025
  • 14 min read

चर्चा में क्यों?

भारतीय नौसेना ने चक्रवाती तूफान दित्वा से प्रभावित श्रीलंका में ऑपरेशन सागर बंधु के माध्यम से मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान आरंभ किया।

मुख्य बिंदु 

  • तैनाती (Deployment): भारत ने INS विक्रांत, INS उदयगिरि और भारतीय वायु सेना के C-130J विमान के माध्यम से तंबू, कंबल, खाद्य सामग्री, स्वच्छता किट एवं टारपॉलिन भेजे, ताकि श्रीलंका में सहायता प्रदान की जा सके।
  • पुनःआवंटन (Reassignment): INS विक्रांत और INS उदयगिरि, जो 75वीं वर्षगाँठ अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट समीक्षा (International Fleet Review) के लिये कोलंबो में पहले से मौजूद थे, उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुँचाने के लिये पुनः आवंटित किया गया।
  • राहत एवं बचाव (Rescue): जहाज़ों पर आधारित हेलीकॉप्टरों ने हवाई सर्वेक्षण किया और खोज एवं बचाव (Search and Rescue) अभियान में मदद की, जिसमें श्रीलंकाई नागरिकों को बचाया गया।
  • सुदृढ़ीकरण (Reinforcement): INS सुकन्या को 1 दिसंबर, 2025 को त्रिनकोमाली में अतिरिक्त आवश्यक सामग्री के साथ राहत प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिये तैनात किया गया।
  • प्रतिबद्धता (Commitment): यह मिशन भारत के श्रीलंका के प्रति सतत मानवीय समर्थन को दर्शाता है, जो नेबरहुड फर्स्ट' नीति और विज़न महासागर के अनुरूप है, जैसा कि पहले चक्रवात रोआनू (2016) एवं MV एक्सप्रेस पर्ल आपदा (2021) के दौरान सहायता में देखा गया था।
  • भारत के पूर्व अभियान: 
  • भारत की मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास:
    • बिम्सटेक देशों के साथ पैनेक्स-21
    • आसियान देशों के साथ समन्वय-22

नोट:

  • चक्रवात दित्वा एक उष्णकटिबंधीय तूफान है, जो बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी में तीव्र गति से विकसित हुआ।
    • दित्वा नाम यमन द्वारा दिया गया था, जो उत्तरी हिंद महासागर के चक्रवातों के लिये क्षेत्रीय नामकरण प्रणाली का अनुसरण करता है।
close
Share Page
images-2
images-2