दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



हरियाणा

ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव 2025

  • 17 Feb 2025
  • 14 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा के झज्जर स्थित AIIMS के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (NCI) में दूसरे AIIMS ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • झज्जर संस्थान:
    • झज्जर संस्थान भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक वित्त पोषित स्वास्थ्य परियोजनाओं में से एक है।
    • इसका ध्यान कैंसर देखभाल को उन्नत बनाने तथा अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित है।
  • ओन्कोलॉजी कॉन्क्लेव: 
    • दो दिवसीय सम्मेलन में भारत भर के राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थानों (INI) के शीर्ष ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ एकत्रित हुए।
    • चर्चा कैंसर देखभाल में प्रगति, उपचार पद्धतियों और चल रहे अनुसंधान पहलों पर केंद्रित थी।
    • इस कार्यक्रम में स्तन कैंसर के साथ-साथ सिर और गर्दन के कैंसर की रोकथाम और प्रबंधन में सहयोगात्मक प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।
  • संस्थान में नवाचार और अनुसंधान:
    • यह केंद्र स्टार्ट-अप्स के साथ सहयोग करता है, Ph.D. शोधार्थियों को शामिल करता है तथा वैज्ञानिकों को अनुसंधान में शामिल करता है।
    • इस अनुसंधान का उद्देश्य वास्तविक दुनिया में ऐसे अनुप्रयोगों का निर्माण करना है जो बाज़ार और समाज दोनों के लिये लाभकारी हों।

कैंसर

  • यह एक जटिल और व्यापक शब्द है जिसका उपयोग शरीर में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि और प्रसार से जुड़ी बीमारियों के समूह का वर्णन करने के लिये किया जाता है।
    • ये असामान्य कोशिकाएँ, जिन्हें कैंसर कोशिकाएँ कहा जाता है, स्वस्थ ऊतकों और अंगों पर आक्रमण करने और उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखती हैं।
  • एक स्वस्थ शरीर में कोशिकाएँ नियमित रूप से बढ़ती, विभाजित और मरती हैं, जिससे ऊतकों और अंगों का सामान्य कामकाज होता रहता है।
    • हालाँकि कैंसर के मामले में, कुछ आनुवंशिक उत्परिवर्तन या असामान्यताएँ इस सामान्य कोशिका चक्र को बाधित करती हैं, जिससे कोशिकाएँ अनियंत्रित रूप से विभाजित और बढ़ती हैं।


close
Share Page
images-2
images-2
× Snow