ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘नेहरू का भारत डॉटकॉम’ वेबसाइट का किया लोकार्पण

  • 15 Nov 2022
  • 11 min read

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर ‘नेहरू का भारत डॉट कॉम’ http://nehrukabharat.com वेबसाइट का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • गौरतलब है कि पंडित नेहरू के विचारों और उनके ‘आइडिया ऑफ इंडिया’से आम जनता को परिचित कराने एवं जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘पॉलिसी एनालिसिस, रिसर्च एंड नॉलेज फाउंडेशन’(पार्क फाउंडेशन) द्वारा यह वेबसाइट तैयार कराई गई है। इसके अंतर्गत डिजिटल पाक्षिक बुलेटिन भी प्रारंभ किया जा रहा है।
  • इस वेबसाइट में पंडित नेहरू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम पर सत्य एवं तथ्यात्मक जानकारियाँ उपलब्ध होंगी।
  • इस वेबसाइट का उद्देश्य आम जनता तक सत्य और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों के मध्य प्रेम, सौहार्द्र, समरसता, भाईचारा और आपसी विश्वास कायम करना तथा पंडित नेहरू के ‘आइडिया ऑफ इंडिया’और संविधानवाद का संरक्षण करना है।
  • वेबसाइट में देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहर लाल नेहरू का ‘आइडिया ऑफ इंडिया’, जिसमें उनकी वैश्विक समझ, विश्व बंधुत्व, मानवतावादी दृष्टि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और धर्मनिरपेक्ष सोच के साथ-साथ समावेशी विचारधारा, उनके प्रगतिशील विचार समाहित हैं।
close
Share Page
images-2
images-2