ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान

  • 01 Oct 2021
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

30 सितंबर, 2021 को मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव (संस्कृति और पर्यटन) शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार का वर्ष 2019 और भटके विमुक्त विकास प्रतिष्ठान का वर्ष 2020 के लिये ‘राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान’ हेतु चयन किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • दोनों संगठनों को ये पुरस्कार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर, 2021 को रविंद्र भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान समारोह में प्रदान किये जाएंगे।
  • समारोह में हरिद्वार में स्थापित अखिल विश्व गायत्री परिवार और यमगरवाड़ी (उस्मानाबाद) में स्थापित भटके विमुक्त विकास प्रतिष्ठान को 10 लाख रुपए की आय कर मुक्त सम्मान राशि, सम्मान पटिका, शॉल और श्रीफल प्रदान किये जाएंगे।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में गांधी विचार दर्शन के अनुरूप समाज में रचनात्मक पहल, सांप्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन ने वर्ष 1995 में यह सम्मान स्थापित किया था। 
  • राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान किसी भी संस्था को प्रदान किया जाने वाला मध्य प्रदेश का बड़ा सम्मान है।
close
Share Page
images-2
images-2