इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार और कोरिया गणराज्य के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के बीच एमओयू

  • 24 May 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

22 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और कोरिया गणराज्य के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गए, जिसके तहत दोनों प्रांतों में प्रगति एवं विकास के लिये शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु  

  • प्रदेश सरकार की ओर से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह तथा ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के महानिदेशक, ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एंड इंडस्ट्रियल अफेयर, ली यंगसेओक द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। 
  • मुख्यमंत्री ने इस सहभागिता के महत्त्व और दोनों क्षेत्रों के बीच विकास और सहयोग के नए द्वार खोलने पर बल देते हुए कहा कि हस्ताक्षरित एमओयू दक्षिण कोरिया के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत तथा उत्तर प्रदेश के बीच द्विपक्षीय सहयोग में वृद्धि की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।  
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के पुराने आत्मिक रिश्ते फिर से प्रगाढ़ हो रहे है। दोनों देशों के स्वतंत्रता दिवस की तिथियां एक हैं। दोनों देशों के रिश्ते शताब्दियों पुराने हैं।  
  • विदित है कि दो हज़ार साल पहले अयोध्या की राजकुमारी श्रीरत्ना ने जल मार्ग से दक्षिण कोरिया की यात्रा की थी। उन्होंने जिमगवांन के राजा सुरो से विवाह किया था, जिसके बाद उन्हें हियो हवांग ओक के नाम से जाना गया।  
  • जिमगवांन साम्राज्य का प्रतीक जुड़वाँ मछली है, जो अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में कई ऐतिहासिक स्मारकों में पाई जाती है।  
  • ज्ञातव्य है कि 6 नवंबर, 2018 को दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक के साथ मुख्यमंत्री ने अयोध्या में क्वीन हो मेमोरियल पार्क का शिलान्यास किया था। इसका निर्माण पूरा हो चुका है। अयोध्या और कोरिया का गिम्हे शहर सिस्टर सिटी है। 
  • दुनिया की नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग और एलजी जैसे बड़े उद्योग का जन्म दक्षिण कोरिया के जीबी प्रॉविंस में माना जाता है। प्रदेश 250 मिलियन की जनसंख्या के साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता केंद्र है। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow