इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता, 2022

  • 15 Jul 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

14 जुलाई, 2022 को प्रमुख सचिव, पर्यटन और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों को प्रदेश के पर्यटन से परिचित कराने एवं पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता, 2022’ आयोजित की जा रही है।

प्रमुख बिंदु

  • यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्कूल शिक्षा पर्यटन विकास निगम, ज़िला प्रशासन और जिला पुरातत्त्व पर्यटन और संस्कृति परिषद के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
  • इस प्रतियोगिता से विद्यार्थी प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगों, स्थानीय कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों और पर्यटन महत्त्व की संभावनाओं आदि से परिचित होंगे।
  • प्रतियोगिता से बच्चों में पर्यटन के लिये मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रति आकर्षण के साथ पर्यटन संबंधी जानकारी बढ़ेगी।
  • प्रतियोगिता में शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत् विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
  • प्रतियोगिता की विजेता और उप-विजेता टीमों को पर्यटन निगम के होटल्स के टूर पैकेज सहित प्रमाण-पत्र और मेडल दिये जाएंगे। पर्यटन बोर्ड द्वारा 2016 से कोविड काल को छोड़कर प्रतिवर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
  • पर्यटन क्विज प्रतियोगिता दो स्तर पर होगी। पहले चरण में ज़िलास्तरीय प्रतियोगिता 24 अगस्त को होगी। ज़िलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 3 सदस्यीय टीम का चयन प्रतियोगिता से संबंधित विद्यालय के प्राचार्य विद्यालय स्तर पर करेंगे।
  • हर ज़िले की प्रथम तीन विजेता टीमों को 2 रात और 3 दिन तथा तीन उप-विजेता टीमों को एक रात और 2 दिन पर्यटन विकास निगम के होटल में नि:शुल्क ठहरने का कूपन दिया जाएगा। इसमें पर्यटन स्थल तक आने-जाने, भोजन, स्थानीय भ्रमण आदि का व्यय शामिल होगा। ज़िला स्तर पर पहले स्थान पर आई टीम दूसरे चरण में राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेगी।
  • ज़िलास्तरीय प्रतियोगिता दो चरण में होगी। पहले चरण में लिखित प्रश्नोत्तरी और दूसरे चरण में ऑडियो-विजुअल प्रश्न शामिल होंगे। लिखित प्रश्नोत्तरी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमों को ऑडियो-विजुअल चरण में प्रवेश दिया जाएगा।
  • दोनों चरण में प्रदेश के पर्यटन एवं पर्यटन से संबंधित परिक्षेत्र, कला, संवर्धन, अध्यात्म, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक, सांस्कृतिक परिवेश एवं प्रदेश में फिल्मांकित फिल्म आदि से संबंधित प्रश्न होंगे। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से संबंधित प्रश्न भी शामिल किये जाएंगे।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2