इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मलखंब में मध्य प्रदेश बना ओवरऑल चैंपियन

  • 13 Jun 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

12 जून, 2022 को मध्य प्रदेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2022 में मलखंब खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक अपने नाम किये। इसके साथ ही मध्य प्रदेश मलखंब में ओवरआल चैंपियन बन गया।  

प्रमुख बिंदु 

  • गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार मलखंब को शामिल किया गया है और पहली ही बार में मध्य प्रदेश चैंपियन बना है। मलखंब में मध्य प्रदेश ने 5 स्वर्ण पदक समेत कुल 12 पदक जीते। 
  • उज्जैन के खाचरौद के 18 साल के युवा खिलाड़ी पंकज गर्गमा ने 5 में से 3 स्वर्ण अपने नाम किये। वे प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने खेलो इंडिया में एक दिन में तीन स्वर्ण जीते हैं। पंकज ने पोल, रोप और ओवरऑल, तीनों में 10 में से 9.10 अंक हासिल किये। 
  • पोल मलखंब के फाइनल में मध्य प्रदेश की हर्षिता कणडकर ने स्वर्ण तथा सिद्धि गुप्ता ने रजत पदक जीता। रोप मलखंब में हर्षिता, छत्तीसगढ़ की सरिता पायम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 
  • लड़कों के पोल मलखंब में इंद्रजीत नागर और प्रणव कोरी संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ के मोनू नेताम के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रोप मलखंब में पंकज गर्गमा ने शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद नागर दूसरे स्थान पर रहे। हैंगिंग मलखंब में भी गर्गमा ने शीर्ष पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीता। 
  • गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 जून से 13 जून, 2022 तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम समेत चंडीगढ़, दिल्ली, शाहाबाद और अंबाला में आयोजित किये जा रहे हैं। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2