इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 पदक तालिका

  • 26 Feb 2024
  • 3 min read

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल के तहत प्रमुख आयोजन के छठे संस्करण, खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2024 में हरियाणा शीर्ष तीन राज्यों में उभरा।

मुख्य बिंदु:

  • पूरे देश से 5,600 से अधिक एथलीटों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 में भाग लिया, जो 19 से 31 जनवरी, 2024 तक चला। तमिलनाडु ने चार शहरों - चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में KIYG 2024 की मेज़बानी की।
    • महाराष्ट्र ने 57 स्वर्ण पदक, 48 रजत और 53 काँस्य के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स खिताब को अपने पास बनाए रखा है। यह उनका चौथा KIYG खिताब था।
    • मेज़बान राज्य तमिलनाडु 38 स्वर्ण, 21 रजत और 39 काँस्य पदक हासिल कर अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
    • हरियाणा, जिसने दो KIYG खिताब जीते हैं, 35 स्वर्ण, 22 रजत और 46 काँस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • KIYG 2024 तमिलनाडु में 26 खेलों में कुल 926 पदक - 278 स्वर्ण, 278 रजत और 370 काँस्य पदक - प्रस्तावित थे।
    • स्क्वैश ने इस वर्ष  KIYG में पदार्पण किया, जबकि सिलंबम, स्वदेशी मार्शल आर्ट का एक रूप, इस खेल का हिस्सा रहा।

सिलंबम 

  • सिलंबम एक प्राचीन हथियार आधारित मार्शल आर्ट (Weapon-Based Martial Art) है जिसकी उत्पत्ति तमिलकम में हुई जो वर्तमान में भारत का तमिलनाडु क्षेत्र है। यह विश्व के सबसे पुराने मार्शल आर्ट में से एक है।
  • सिलंबम शब्द स्वयं एक खेल के बारे में बताता है, सिलम का अर्थ है 'पहाड़' (Mountain) और बम का अर्थ बाँस (Bamboo) है जिसका उपयोग मार्शल आर्ट के इस रूप में मुख्य हथियार के रूप में किया जाता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2