राजस्थान
कलानुभाव: दिल्ली में राजस्थान शिल्प प्रदर्शनी
- 20 Dec 2025
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) अजय कुमार सूद ने नई दिल्ली के कुंज में आयोजित कलानुभाव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आजीविका कार्यक्रमों के तहत विकसित राजस्थान के हस्तशिल्प नवाचारों को उजागर किया गया।
मुख्य बिंदु
- मुख्य आकर्षण: कलानुभाव प्रदर्शनी में राष्ट्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आजीविका कार्यक्रमों के अंतर्गत विकसित प्रमुख हस्तशिल्प, हथकरघा, कारीगरों द्वारा किये गए नवाचार तथा डिज़ाइन पंजीकृत उत्पाद प्रदर्शित किये गए हैं।
- स्थान: यह कार्यक्रम नई दिल्ली के द कुंज में आयोजित किया गया, जो कारीगरों को अपनी कृतियों को प्रदर्शित करने का एक विशेष मंच प्रदान करता है।
- उद्देश्य: प्रदर्शनी का उद्देश्य कारीगरों को सशक्त बनाना, उनके उत्पादों की बाज़ार तक पहुँच बढ़ाना और भारत के शिल्प क्षेत्र को गाँवों से वैश्विक बाज़ारों तक पहुँचाना है।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर पहल: जोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन क्लस्टर (JCKIC), कलानुभाव.इन और AR/VR टूल्स जैसे विज्ञान-प्रौद्योगिकी-सक्षम हस्तक्षेपों के माध्यम से कारीगरों की आजीविका को सशक्त करने, डिज़ाइन पंजीकरण को बढ़ावा देने तथा GI समर्थन प्रदान करने पर केंद्रित है।
- राष्ट्रीय प्राथमिकता संरेखण: यह प्रदर्शनी भारत में क्षेत्र-विशिष्ट चुनौतियों का समाधान करने और कारीगर पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिये समन्वित विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार प्रयासों का समर्थन करती है।