प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

जूनियर महिला हॉकी विश्वकप: सोनीपत की तीन महिला खिलाड़ियों का भारतीय टीम में हुआ चयन

  • 14 Nov 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में चिली की राजधानी सैंटियागो में 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाली एफआईएच विश्व जूनियर महिला हॉकी कप के लिये टीम इंडिया द्वारा घोषित भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में सोनीपत की तीन महिला खिलाड़ियों प्रीति, साक्षी राणा और मंजू चौरसिया का चयन किया गया है। 

प्रमुख बिंदु  

  • विदित हो कि जापान के काकामिगाहारा में 2 से 11 जून तक आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए प्रीति ने देश की झोली में एशिया कप का खिताब डाला था।  
  • एशिया कप जीतने के साथ ही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर महिला हॉकी विश्वकप के लिये क्वालिफाई कर लिया था। 
  • सोनीपत के भगत सिंह कॉलोनी निवासी प्रीति का सफर संघर्ष भरा रहा है। प्रीति 10 साल की उम्र में ही पड़ोस की लड़कियों के साथ ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हॉकी मैदान में खेलने जाती थीं। 
  • ब्रह्म नगर निवासी मंजू चौरसिया ने साल 2010 में हॉकी पर बनी फिल्म चक दे इंडिया देखी। जिसके बाद उन्होंने हॉकी में कुछ कर दिखाने को स्टिक थामी। उनका सपना हॉकी में देश को विश्व कप दिलाना है। अभी वह रेलवे में कार्यरत है। 
  • उल्लेखनीय है कि जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया को पूल सी में जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ रखा गया है। भारतीय टीम का पहला मैच 29 नवंबर को कनाडा के साथ है। इसके बाद भारतीय टीम पहले पूल सी के मुकाबलों में 30 नवंबर व 2 दिसंबर को यूरोपीय टीमों जर्मनी और बेल्जियम से भिड़ेंगी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2