झारखंड
झारखंड की विधायक कल्पना सोरेन को BRICS CCI पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- 26 Mar 2026
- 16 min read
चर्चा में क्यों?
झारखंड की विधायक कल्पना सोरेन को नई दिल्ली में आयोजित BRICS CCI WE वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2026 के 6वें संस्करण में प्रतिष्ठित महिला सशक्तीकरण ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य बिंदु:
- परिचय: कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की सदस्य हैं, जो गांडेय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
- वे सामाजिक और सामुदायिक विकास कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं, विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण तथा सामाजिक-आर्थिक प्रक्रियाओं में समावेशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए।
- आयोजक: यह तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन BRICS चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ (BRICS CCI WE) द्वारा 21 से 23 मार्च, 2026 तक आयोजित किया गया।
- थीम: यह “नवाचार, विज्ञान नेतृत्व, नवाचार और उद्यमिता में महिलाएँ (WISE) – बदलाव की प्रेरणा, कल का निर्माण” थीम के तहत आयोजित किया गया था।
- WISE पहल, जिसे पहली बार वर्ष 2025 में रियो डी जनेरियो में आयोजित BRICS वुमन बिज़नेस एलायंस की वार्षिक पूर्ण बैठक के दौरान शुरू किया गया था, अब एक वैश्विक मंच के रूप में विकसित हो चुकी है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिला-नेतृत्व वाले नवाचार को बढ़ावा देना और पारिस्थितिकी तंत्र साझेदारी को सशक्त करना है।
- अन्य पुरस्कार:
- वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आज़मी को ‘ट्रेलब्लेज़र: लिविंग लीजेंड’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- देबजानी घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।
- BRICS:
- पहला BRIC शिखर सम्मेलन वर्ष 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित हुआ था।
- BRIC मूलतः ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन के लिये प्रयुक्त था; 2010 में दक्षिण अफ्रीका के जुड़ने के बाद यह BRICS कहलाने लगा।
- वर्ष 2014 में ब्राज़ील के फोर्टालेज़ा में आयोजित 6वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान अभिकर्त्ताओं ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की स्थापना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- वर्ष 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और UAE के शामिल होने से इस समूह का विस्तार हुआ।
- वर्ष 2025 में इंडोनेशिया भी इसका सदस्य बना।
|
और पढ़ें: BRICS |