इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस

  • 16 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2021 को झारखंड में 21वाँ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखंड राज्य का सृजन किया गया था।
  • भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित झारखंड को ‘जंगल ऑफ फारेस्ट’ या ‘बुशलैंड’ भी कहा जाता हैं।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंडवासियों को बधाई दी तथा राँची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में पँश्री से सम्मानित झारखंड के तीन विभूतियों और भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित किया गया।
  • सार्वभौमिक पेंशन योजना के साथ नक्सल प्रभावित ज़िलों खूंटी, प्श्चिम सिंहभूम, गुमला, सरायकेला और सिमडेगा में युवक युवतियों को खेल से जोड़ने के लिये ‘सहाय योजना’ को लॉन्च किया गया।
  • इसके अलावा ‘पूलों झानों आशीर्वाद अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, पंच नवजीवन सखी दीदियों को सम्मान और इससे संबंधित नए वेब पोर्टल का लोकार्पण किया गया।
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खूंटी ज़िले में ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरूआत और इससे संबंधित ऐप की लॉन्चिंग भी की।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2