झारखंड
विश्व आर्थिक मंच में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री
- 09 Jan 2026
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनवरी 2026 में स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाली विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे, जो राज्य की इस वैश्विक आर्थिक मंच पर पहली उपस्थिति को दर्शाता है।
मुख्य बिंदु
- प्रमुख क्षेत्र: राज्य वैश्विक साझेदारी को सुदृढ़ करने के लिये संसाधन शासन, सतत उद्योग, महत्त्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा संक्रमण, पर्यटन और निवेश में अवसरों को उजागर करेगा।
- महत्त्व: यह दौरा झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर झारखंड की पहचान बढ़ाना, विदेशी निवेश आकर्षित करना और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
- विषय और कार्यसूची: झारखंड की भागीदारी "प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण विकास" विषय के अंतर्गत है।
- यह इंडिया पवेलियन और WEF प्लेटफॉर्म पर आयोजित विषयगत सत्रों के माध्यम से सतत और समावेशी विकास पर केंद्रित है।
- डावोस के बाद यूके यात्रा: दावोस के बाद, प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम का दौरा करेगा और लंदन तथा ऑक्सफोर्ड जैसे शहरों में संस्थागत, शैक्षणिक एवं निवेश-उन्मुख चर्चाओं में भाग लेगा।
- ऑक्सफोर्ड में विशेष व्याख्यान: मुख्यमंत्री सोरेन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में व्याख्यान देंगे, जिससे वह इस संस्थान में भाषण देने वाले पहले भारतीय मुख्यमंत्री बनेंगे।
|
और पढ़ें: |