ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

भारत का पहला अश्व रोग-मुक्त कंपार्टमेंट (EDFC)

  • 08 Jul 2025
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) ने उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (RVC) सेंटर एवं कॉलेज में स्थापित भारत के पहले अश्व रोग मुक्त कंपार्टमेंट (Equine Disease Free Compartment - EDFC) को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की है।

मुख्य बिंदु

अश्व रोग मुक्त कंपार्टमेंट (EDFC):

  • परिचय:
  • विशेषताएँ:
    • EDFC, विभिन्न क्षेत्रों में रोग मुक्त क्षेत्र स्थापित करने की एक व्यापक पहल का हिस्सा है।
    • भारत, पोल्ट्री उत्पादों के सुरक्षित निर्यात के लिये अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (HPAI) मुक्त कंपार्टमेंट विकसित करने पर भी कार्य कर रहा है।
    • EDFC, वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप रोग की रोकथाम, कीट नियंत्रण, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य निगरानी, अपशिष्ट प्रबंधन तथा निरंतर निगरानी को समाहित करने वाले विस्तृत मानक प्रचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का पालन करता है।
    • यह अनुमोदन, WOAH की स्थलीय पशु स्वास्थ्य संहिता के अनुरूप प्रदान किया गया है, जो सख्त जैव-सुरक्षा तथा पशु देखभाल प्रथाओं के माध्यम से रोग मुक्त पशु उप-जनसंख्या के प्रबंधन हेतु वैज्ञानिक दिशानिर्देश प्रदान करती है।
  • प्रमाणित रोग-मुक्त स्थिति:
    • EDFC को प्रमुख अश्व रोगों जैसे कि अश्व संक्रामक एनीमिया, अश्व इन्फ्लूएंजा, अश्व पिरोप्लास्मोसिस, ग्लैंडर्स और सुर्रा से मुक्त घोषित किया गया है।
      • भारत वर्ष 2014 से अफ्रीकी हॉर्स सिकनेस से मुक्त है।
  • महत्त्व:
    • अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: भारतीय खेल घोड़े अब अंतर्राष्टीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की उपस्थिति एवं भागीदारी बढ़ेगी।
    • अश्व व्यापार और प्रजनन को बढ़ावा: EDFC, अश्व व्यापार एवं प्रजनन क्षेत्र में भारत की स्थिति को सशक्त बनाएगा, जिससे भारतीय घोड़ों के लिये वैश्विक बाज़ार खुलेंगे।
    • पशु स्वास्थ्य उत्कृष्टता: विश्व स्तर पर स्वीकृत प्रथाओं के साथ पशु स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत करने की भारत की प्रतिबद्धता, इसे पशु चिकित्सा उत्कृष्टता में अग्रणी बनाती है।

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH)

  • WOAH पशु स्वास्थ्य और कल्याण हेतु समर्पित एक अग्रणी अंतर्राष्टीय संस्था है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1924 में ऑफिस इंटरनेशनल डेस एपिज़ूटीज़ (OIE) के रूप में की गई थी तथा इसने मई 2003 में अपना वर्तमान नाम अपनाया।
  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन के रूप में कार्य करता है, जहाँ सदस्य राष्ट्र पशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में साझा वैश्विक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सहयोग करते हैं।
  • संगठन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक पशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इसका मुख्यालय पेरिस, फ्राँस में स्थित है।
  • वर्ष 2025 तक WOAH के 183 सदस्य देश हैं, जिनमें भारत भी शामिल है।
  • यह संगठन, सदस्य देशों को पशु रोगों के प्रवेश एवं प्रसार को रोकने में सहयोग देने के लिये स्थलीय पशु स्वास्थ्य संहिता जैसे वैज्ञानिक दिशानिर्देश तैयार करता है।
  • विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने WOAH द्वारा निर्धारित मानकों को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता दिशानिर्देश के रूप में स्वीकार किया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2