राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
सामाजिक विकास के लिये संयुक्त राष्ट्र आयोग के 64वें सत्र में भारत
- 04 Feb 2026
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
भारत न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित सामाजिक विकास आयोग (CSocD64) के 64वें सत्र में भाग ले रहा है।
मुख्य बिंदु:
- नेतृत्व: न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित सामाजिक विकास आयोग (CSocD) के 64वें सत्र में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया।
- आयोग: सामाजिक विकास आयोग (CSocD) संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की एक प्रमुख इकाई है, जो गरीबी उन्मूलन, सामाजिक समावेशन, समानता एवं कल्याणकारी नीतियों सहित सामाजिक विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित करती है।
- अध्यक्ष: 64वें सत्र की अध्यक्षता यूक्रेन की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत क्रिस्टिना हायोविशिन ने की तथा इसमें 100 से अधिक संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों ने भाग लिया।
- भारत इस 64वें सत्र का निर्वाचित सदस्य है, जिसमें सदस्य देश सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा करते हैं और अनुभव साझा करते हैं।
- भारत का वक्तव्य: भारत ने रेखांकित किया कि सामाजिक न्याय और सामाजिक संरक्षण सांविधानिक गारंटियों में दृढ़ता से निहित हैं तथा देश के दीर्घकालिक विज़न ‘विकसित भारत 2047’ के अनुरूप हैं।
- मार्गदर्शक सिद्धांत: ‘सबका साथ, सबका विकास’ को इस बात का प्रतीक बताया गया कि सरकार और समाज के समग्र दृष्टिकोण से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पीछे न रह जाए।
|
और पढ़ें: विकसित भारत 2047, ECOSOC, UN |