दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

अभ्यास अग्नि परीक्षा: भारतीय सेना–ITBP की संयुक्त पहल

  • 04 Feb 2026
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में ‘अग्नि परीक्षा’ नामक छह दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का सफल समापन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य सीमा क्षेत्रों में दोनों बलों के बीच परिचालन समन्वय को सुदृढ़ करना था।

मुख्य बिंदु:

  • स्थान: यह अभ्यास अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग ज़िले के सिगार क्षेत्र में आयोजित हुआ।
  • उद्देश्य: इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नॉन-आर्टिलरी कार्मिकों (जिनमें इन्फैंट्री और ITBP के जवान शामिल हैं) को तोपखाना प्रक्रियाओं, फायर कंट्रोल सिस्टम, समन्वय तंत्र तथा यथार्थपरक फील्ड परिस्थितियों में फायरिंग मिशनों के निष्पादन से परिचित कराना था।
  • प्रतिभागी: भारतीय सेना की स्पीयर कॉर्प्स के स्पीयरहेड गनर्स, विभिन्न इन्फैंट्री रेजिमेंट्स तथा ITBP के कार्मिक।
  • महत्त्व: सीमा सुरक्षा और युद्धक अभियानों हेतु सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने में सहायक है।
    • परिचालन तत्परता:  विशेषकर उच्च तुंगता वाले सीमा क्षेत्रों में जटिल युद्धक्षेत्र परिदृश्यों हेतु सैनिकों की तैयारी और क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक है।

और पढ़ें: ITBP

close
Share Page
images-2
images-2