ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 का उद्घाटन

  • 09 Dec 2021
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

8 दिसंबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून ज़िले के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • राज्यस्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित किया गया है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार किया है।
  • उन्होंने पीआरडी जवानों को वर्षभर में 300 दिन काम देने और ड्यूटी के दौरान किसी जवान की मृत्यु होने पर परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
  • इसके अलावा उन्होंने पीआरडी जवानों के मानदेय में 70 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वृद्धि की है तथा साथ ही युवा कल्याण विभाग के ढाँचे का पुनर्गठन की भी घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड सरकार राज्य में जल्द ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी बनाएगी, जिसमें पढ़ने वाले बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।
close
Share Page
images-2
images-2