राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
ICAR और BISA ने ACASA-इंडिया लॉन्च किया तथा NICRA के 15 वर्ष की समीक्षा की
- 27 Jan 2026
- 17 min read
चर्चा में क्यों?
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया (BISA) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय जलवायु-सहिष्णु कृषि नवाचार (NICRA) की समीक्षा कार्यशाला तथा एटलस ऑफ क्लाइमेट अडैप्टेशन इन इंडियन एग्रीकल्चर (ACASA–India) के लॉन्च-कम-यूज़ केस कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।
मुख्य बिंदु:
- ACASA–India (डिजिटल क्लाइमेट एटलस) का लॉन्च: यह एक वेब-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे स्थान-विशेष और डेटा-संचालित अनुकूलन योजना प्रदान करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
- डेवलपर: इसे ICAR नेतृत्व वाले राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान और विस्तार प्रणाली (NARES) ने BISA–CIMMYT के सहयोग से विकसित किया है।
- कार्यप्रणाली: यह उच्च रिज़ॉल्यूशन पर 15 फसलों और छह पशुधन प्रजातियों के लिये जलवायु जोखिम का मानचित्रण करता है तथा अनुकूलन विकल्पों की पहचान करता है।
- NICRA का 15-वर्षीय मूल्यांकन: वर्ष 2011 में लॉन्च किया गया, NICRA भारत का प्रमुख कार्यक्रम है, जो तकनीकी प्रदर्शन और अनुसंधान के माध्यम से कृषि को जलवायु परिवर्तन के प्रति सहिष्णु बनाने के लिये कार्य करता है।
- कार्यान्वयन: यह वर्तमान में 151 जलवायु-संवेदनशील ज़िलों में 200 से अधिक स्थानों पर सक्रिय है।
- उपलब्धियाँ: अब तक 11 जलवायु-सहिष्णु फसल किस्में विकसित की जा चुकी हैं और विभिन्न फसलों के कार्बन उत्सर्जन संकेत का आकलन किया गया है ताकि भविष्य के कार्बन क्रेडिट सिस्टम का समर्थन किया जा सके।
- रणनीतिक बदलाव: अधिकारियों ने यह दर्शाया कि NICRA अब एक ‘निर्णायक चरण’ में पहुँच चुका है और इसे विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों के अनुरूप एक रोडमैप की आवश्यकता है, जो व्यक्तिगत खेतों से आगे बढ़कर व्यापक परिदृश्य स्तर पर हस्तक्षेपों की दिशा में केंद्रित हो।
- महत्त्व: यह कार्यशाला कृषि में जलवायु चुनौतियों का सामना करने के लिये विज्ञान-प्रधान प्रतिक्रिया के महत्त्व को रेखांकित करती है, सहिष्णुता निर्माण को बढ़ावा देती है और भारत की खाद्य सुरक्षा तथा सततता के लक्ष्यों के अनुरूप है।
- यह बदलती जलवायु में किसानों की अनुकूलन रणनीतियों को सुदृढ़ करने में डिजिटल उपकरणों की भूमिका को भी उजागर करती है।
|
और पढ़ें: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, जलवायु अनुकूल कृषि में राष्ट्रीय नवाचार |