इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड के 9 दिव्यांगों को हुनरबाज़ पुरस्कार

  • 27 Sep 2021
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा झारखंड के 9 दिव्यांग युवाओं को ‘हुनरबाज़ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं स्व-रोज़गार प्रशिक्षण संस्थान का ‘हुनरबाज़ पुरस्कार’ ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्त्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद द्वारा संस्थापित किया गया है।
  • अंत्योदय दिवस (25 सितंबर) के अवसर पर 15 राज्यों के 75 दिव्यांगों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें झारखंड से कुलवंती बाड़ा (गढ़वा), शबनम खातून एवं सुनीता ताटुडू (हज़ारीबाग), सावित्री (दुमका), आशा टूटी (खूँटी), अबोध महाथा और तेजीय कुमारी (बोकारो), पिंकी (धनबाद), नेहा रेखा कुमारी (राँची) शामिल हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2