इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत छिंदिया को बेहतर जल संरक्षण और प्रबंधन के लिये मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

  • 30 Mar 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

29 मार्च, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह में ‘सर्वश्रेष्ठ पंचायत’श्रेणी में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले की छिंदिया ग्राम पंचायत को बेहतर जल संरक्षण और प्रबंधन के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय जल मंत्रालय द्वारा दिये गए तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत छिंदिया को ‘सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत’श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला। 
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के साथ ही जल शक्ति अभियान: कैच द रेन कैंपेन 2022 का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय जल संसाधन कार्यक्रम ‘इंडिया वाटर वीक-2022 (आईडब्ल्यूडब्ल्यू-2022) के 7वें संस्करण की प्रथम सूचना विवरणिका जारी की गई। इसका आयोजन 1-5 नवंबर, 2022 को इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।
  • जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा राज्यों, संगठनों, व्यक्तियों आदि को 11 अलग-अलग श्रेणियों में 57 पुरस्कार दिये गए। 
  • इन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ ज़िला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ मीडिया (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक), सर्वश्रेष्ठ स्कूल, सर्वश्रेष्ठ संस्थान/आरडब्ल्यूए/कैंपस उपयोग के लिये धार्मिक संगठन, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ एनजीओ, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्त्ता संघ और सीएसआर गतिविधि के लिये सर्वश्रेष्ठ उद्योग शामिल हैं। 
  • सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं तमिलनाडु को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मिला।
  • उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 में शुरू किया गया था। जल आंदोलन को जन आंदोलन में बदलने के लिये 2019 में जल शक्ति अभियान और जल जीवन मिशन शुरू किया गया था, जिसमें कई पुनर्भरण संरचनाएँ बनाई गईं और इसमें करोड़ों लोग शामिल हुए। 
  • जल शक्ति अभियान-II: ‘कैच द रेन, ह्वेयर इट फॉल्स, व्हेन इट फॉल्स’को प्रधानमंत्री द्वारा 22 मार्च, 2021 को विश्व जल दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था, जिसे प्री-मानसून और मानसून अवधि, यानी मार्च 2021 से 30 नवंबर, 2021 के दौरान देश के सभी ज़िलों (ग्रामीण और साथ ही शहरी क्षेत्रों) में चलाया गया था। 
  • जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2022 में कुछ नई विशेषताएँ जोड़ी गई हैं, जैसे- स्प्रिंग शेड विकास, जलग्रहण क्षेत्रों की सुरक्षा, जल क्षेत्र में लैंगिक मुख्यधारा। जल क्षेत्र में लैंगिक मुख्यधारा शामिल किये जाने से जल संरक्षण और प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2