इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

राज्यपाल ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया

  • 08 Jan 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

7 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की नवीन विकसित वेबसाइट का राजभवन में लोकार्पण किया। वेबसाइट उन्नत तकनीकी के साथ GIGW एवं WCAG 2.0 के मापदंडों की प्रणाली के अनुरूप विकसित की गई है। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस यूजर फ्रेंडली इंटरफेस प्रणाली के आधार पर अभ्यर्थियों को सुगमता से सूचनाओं की प्राप्ति हो सकेगी। अभ्यर्थियों को आयोग से संबंधित समस्त जानकारी एवं सूचनाएँ नवीन वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।
  • राज्यपाल ने नवीन वेबसाइट के लोकार्पण अवसर पर आयोग की गरिमा के अनुरूप पारदर्शिता और कार्य तत्परता की दिशा में किये जा रहे नवाचारों की सराहना की। 
  • उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस नवीन वेबसाइट के माध्यम से प्रतिभागी को समुचित जानकारियाँ सुगमता और शीघ्रता से प्राप्त होंगी। साथ ही आयोग की पारदर्शी कार्य-प्रणाली और अधिक मज़बूत होगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2