दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

राज्यपाल ने गणतंत्र का उत्सव ‘लोकरंग’ का किया शुभारंभ

  • 27 Jan 2023
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

26 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र का उत्सव ‘लोकरंग’ का शुभारंभ किया। उन्होंने उत्सव में साहित्यकारों को राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया तथा गणतंत्र दिवस समारोह के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि रवींद्र भवन परिसर, भोपाल में 30 जनवरी तक लोकरंग उत्सव मनाया जाएगा।
  • लोकरंग के केंद्र में ‘विमुक्त एवं घुमंतू’विषय को रखा गया है। लोकरंग में यूक्रेन, यूके, इजिप्ट के साथ देश के 12 राज्य के लोक नृत्य की प्रस्तुतियाँ होंगी। लोकरंग में राजस्थान समुदाय के कालबेलिया समुदाय के जीवन पर एकाग्र ‘चरैवेति’समवेत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। इसमें कालबेलिया समुदाय की जीवन परंपरा, संस्कृति को दिखाया गया।
  • लोकरंग उत्सव में विविध शिल्प माध्यमों के शिल्पों का मेला ‘हुनर’, कलात्मक दीपकों की प्रदर्शनी ‘अभ्यर्थना’, कला एवं संस्कृति विषयक पुस्तकों का ‘पुस्तक मेला’, देशज व्यंजन ‘स्वाद’प्रदर्शनी, गायन प्रस्तुति पर ‘लोकराग’आदि मुख्य आकर्षण हैं।
  • इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने साहित्यकारों को राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया।
    • राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष 2021से हिन्दी के क्षेत्र में सुदीर्घ उत्कृष्ट सृजनात्मक अवदान के लिये डॉ. श्याम सुंदर दुबे को विभूषित किया।
    • राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान वर्ष 2021से हिन्दी साहित्य के शोधपरक लेखन और उत्कृष्ट सृजनात्मक सुदीर्घ अवदान के लिये डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त को विभूषित किया।
    • राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष 2021से ललित निबंध के क्षेत्र में प्रासंगिक अध्ययनपरक अभिव्यक्ति के लिये डॉ. श्रीराम परिहार को विभूषित किया।
    • राष्ट्रीय इकबाल सम्मान वर्ष 2021 डॉ. सैयद तकी हसन आबिदी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को प्रदान किया गया।
    • राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष 2021 से जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, बरगाँव डिंडोरी को समाज सेवा के क्षेत्र में बुनियादी एवं सार्थक सरोकारों को केंद्र में रखकर किये जा रहे व्यावहारिक कार्यों के लिये विभूषित किया।
  • राज्यपाल और मंत्री उषा ठाकुर ने संस्कृति विभाग के एम.पी. कल्चर एप का शुभारंभ किया। एम.पी. कल्चर एप में संस्कृति विभाग के आयोजनों की जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम की लाइव लिंक भी एप में उपलब्ध रहेगी। साथ ही प्रदेश की विभिन्न कला विधाओं की जानकारी भी एप से प्राप्त हो सकेगी।
  • राज्यपाल पटेल और मंत्री उषा ठाकुर ने गणतंत्र दिवस परेड, लोक-नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झाँकियों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
    • झाँकियों में पहला स्थान जेल विभाग, दूसरा स्थान पर्यटन विभाग और तीसरा स्थान वन विभाग ने प्राप्त किया।
    • सैन्य दलों की श्रेणी में पहला स्थान हॉक फोर्स, दूसरा विशेष सशस्त्र बल और तीसरा स्थान एसटीएफ प्लाटून को प्रदान किया गया।
    • असैन्य दल की श्रेणी में पहला स्थान भूतपूर्व सैनिक, दूसरा एनसीसी एयर विंग, तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सीनियर डिविजन एनसीसी आर्मी विंग (गर्ल्स) और एनसीसी नेवल विंग को प्रदान किया गया।
    • विद्यालयों में पहला स्थान शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दूसरा हेमा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेल और तीसरा स्थान मानसरोवर पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
    • लोक नृत्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पहला स्थान भील भगोरिया जनजातीय लोक नृत्य, दूसरा स्थान कोरकू थाटिया लोक नृत्य और तीसरा स्थान गुदुम बाजा लोक नृत्य को मिला।   
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow