ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में PMAY शहरी 2.0 के लिये वित्तपोषण

  • 28 Jul 2025
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन 2.0 के तहत 12,031 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त कर ली है, जिसका उद्देश्य शहरी गरीबों के लिये स्थायी पक्के मकानों का निर्माण करना है।

मुख्य बिंदु

  • समय पर वितरण और गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने के लिये राज्य तथा ज़िला स्तर के अधिकारियों द्वारा योजना की बारीकी से निगरानी की जा रही है।
  • वास्तविक समय निर्माण निगरानी के लिये जियो-टैगिंग और फोटोग्राफिक दस्तावेज़ीकरण अनिवार्य होगा।
  • भूकंप, बाढ़ और अन्य आपदाओं का सामना करने के लिये घरों को आपदा-रोधी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को गुणवत्ता और पारदर्शिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के बारे में

  • लॉन्च वर्ष: वर्ष 2024 (PMAY-U मूल रूप से वर्ष 2015 में शुरू की गई थी)
  • नोडल मंत्रालय: आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (MoHUA)
  • प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना
    • ब्याज सब्सिडी योजना (ISS) घटक केंद्रीय क्षेत्र योजना है।
  • पात्रता: पक्के मकान के बिना EWS/LIG/MIG परिवार; आय 9 लाख रुपए तक।
  • लाभ: सभी मौसमों के अनुकूल पक्के मकानों के लिये सब्सिडी।
  • लक्ष्य: 1 करोड़ शहरी परिवार (निर्माण, खरीद, किराये पर)।
  • कुल परिव्यय: 10 लाख करोड़ रुपए (2.3 लाख करोड़ रुपए केंद्रीय सहायता)।
  • कवरेज क्षेत्र: इस योजना में जनगणना 2011 में अधिसूचित सभी वैधानिक कस्बों और राज्य सरकारों द्वारा बाद में अधिसूचित कस्बों को शामिल किया गया है।
  • शहरी विकास या औद्योगिक प्राधिकरणों के अंतर्गत अधिसूचित योजना क्षेत्र और क्षेत्र PMAY-U 2.0 के अंतर्गत शामिल किये गए हैं।

close
Share Page
images-2
images-2