इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास

  • 16 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2021 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2017 के घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश में 10 नए विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया गया था। विगत 05 वर्षों में 10 नए विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
  • ये 10 विश्वविद्यालय हैं- माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ, युनाइटेड विश्वविद्यालय प्रयागराज, गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय 49.42 एकड़ में बनाया जा रहा है। प्रथम चरण की लागत 108.05 करोड़ रुपए है।
  • इस परियोजना की अवधि 18 माह है और निर्माण कार्य जून, 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
  • विश्वविद्यालय का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय से आजमगढ़ व मऊ जनपद के 400 महाविद्यालयों को संबद्ध किया जाएगा, जिससे 2.66 लाख विद्यार्थियों को इस विश्वविद्यालय से डिग्री मिलेगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow