छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ का गठन
- 20 Aug 2025
- 16 min read
चर्चा में क्यों?
छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मना रहा है। इस उपलक्ष्य में, जनसंपर्क विभाग ने रायपुर में एक फोटो प्रदर्शनी और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।
मुख्य बिंदु
छत्तीसगढ़ के बारे में:
- इतिहास:
- छत्तीसगढ़ का इतिहास चौथी शताब्दी ईस्वी से शुरू होता है, जब इसे दक्षिण कोसल के नाम से जाना जाता था।
- "छत्तीसगढ़" नाम का अर्थ है "छत्तीस किले", जो रतनपुर की हैहया वंशीय परंपरा से संबंधित है।
- 9वीं से 18वीं शताब्दी तक इस क्षेत्र पर कलचुरी वंश का शासन रहा, जिसकी राजधानी रतनपुर थी।
- राज्य के रूप में गठन:
- छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से अलग करके किया गया था।
- इसकी राजधानी रायपुर है, जबकि नया रायपुर (अटल नगर) को आधुनिक स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- भौगोलिक महत्त्व:
- 135,192 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यह भारत का 9वाँ सबसे बड़ा राज्य है।
- यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों, विशेष रूप से कोयला, लौह अयस्क और बॉक्साइट से समृद्ध है, जो इसे विद्युत्, इस्पात तथा सीमेंट उद्योगों का एक प्रमुख केंद्र बनाता है।
- छत्तीसगढ़ को अपने उच्च चावल उत्पादन के कारण 'भारत का धान का कटोरा' भी कहा जाता है।
- राज्य के 40% से अधिक भू-भाग पर वन क्षेत्र फैला हुआ है।
छत्तीसगढ़ के अन्य मुख्य तथ्य
- कर्क रेखा और भारतीय मानक समय (IST) दोनों देशांतर रेखाएँ छत्तीसगढ़ से होकर गुजरती हैं तथा इनका प्रतिच्छेदन (Intersection) सूरजपुर ज़िले में स्थित है।
- भारतीय मानक समय मध्याह्न रेखा छत्तीसगढ़ के कई जिलों से होकर गुजरती है, जिनमें सूरजपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाज़ार, महासमुंद, गरियाबंद और बालोद शामिल हैं।
- भारत की मानक मध्याह्न रेखा अन्य राज्यों से भी होकर गुजरती है, जैसे उत्तर प्रदेश (मिर्ज़ापुर, गाँव खरावदा), मध्य प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश।
- कर्क रेखा 23° 26′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है और आठ भारतीय राज्यों से होकर गुजरती है: गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम।
- छत्तीसगढ़ में कर्क रेखा कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िलों से होकर गुजरती है।