इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

प्रदेश की पाँच महिलाओं को मिला ‘अहिल्या सम्मान 2023’

  • 13 Mar 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टॉफ परफॉरमेंस (क्रिस्प) ने प्रदेश की पाँच महिलाओं को ‘अहिल्या सम्मान-2023’ प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु 

  • पुरस्कार प्राप्त करने वालों में क्रिकेटर सौम्या तिवारी, भरतनाट्यम नृत्यांगना और रंगमंचीय कलाकार तनिष्का हतवलने, टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे, गोंडी भित्ति चित्र कलाकार ननकुसिया श्याम और अभिनेत्री एवं गायिका विभा श्रीवास्तव शामिल रहीं। शुभांगी अत्रे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं।
  • अहिल्या सम्मान 2023’ से सम्मानित महिलाओं का परिचय
    • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अंडर-19 क्रिकेटर सौम्या तिवारी हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की टॉप स्कोरर रही हैं।
    • भरतनाट्यम नृत्यांगना तनिष्का हतवलने कई अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
    • टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा हैं।
    • ‘भाभीजी घर पर हैं’ सीरियल से विख्यात शुभांगी ने संघर्ष करते हुए अभिनय की दुनिया में जगह बनाई।
    • ननकुसिया श्याम ने गोंडी भित्तिचित्र के ज़रिये मध्य प्रदेश के साथ देश का दुनिया में नाम रोशन किया है।
    • अभिनेत्री एवं गायिका विभा श्रीवास्तव 60 से ज़्यादा नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं।
  • उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा जनजातीय, लोक एवं पारंपरिक कलाओं के क्षेत्र में महिला कलाकार को सम्मानित करने के लिये राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान की स्थापना वर्ष 1996 में की गई थी।
  • इस सम्मान से विभूषित कलाकार को एक लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।
  • देवी अहिल्या सम्मान सृजनात्मक, उत्कृष्टता, दीर्घ साधना और कलाकार की वर्तमान में सृजन सक्रियता के आधार पर दिया जाता है। सम्मान दिये जाने के समय चुने गए कलाकार का सृजन सक्रिय होना अनिवार्य है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2