इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

ओरमांझी में बने पूर्वी भारत के सबसे बड़े तितली पार्क का उद्घाटन

  • 08 Nov 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

7 नवंबर, 2023 को झारखंड वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव एल ख्यांगते ने झारखंड चिड़ियाघर प्राधिकरण, राँची के तत्वावधान में ओरमांझी के भगवान बिरसा जैविक उद्यान (बिरसा चिड़ियाघर) में पूर्वी भारत के सबसे बड़े तितली पार्क का उद्घाटन किया गया है, 

प्रमुख बिंदु  

  • इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एल ख्यांगते ने तितली पार्क से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया।  
  • 20 एकड़ में दो करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित इस तितली पार्क में 80 से अधिक प्रजातियों की तितलियां हैं। चिड़ियाघर प्राधिकरण झारखंड में पाई जाने वाली अधिकांश प्रजातियों जैसे ट्विन कोस्टर, सार्जेंट, बुश ब्राउन, बैरोनेट, प्लेन टाइगर्स, लेमन पैंसी, कॉमन सेलर और अन्य को पार्क में रखा गया है। 
  • पार्क में अनुकूल वातावरण तैयार किया गया ताकि तितलियाँ प्राकृतिक रूप से विकसित हो सकें। इन्हें पक्षियों और किसी अन्य शिकार से बचाने के लिये 900 वर्ग मीटर के क्षेत्र में एक ढकी हुई कंजर्वेटरी भी बनाई गई है। 
  • राँची के ओरमांझी क्षेत्र में 104 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले भगवान बिरसा जैविक उद्यान (बिरसा चिड़ियाघर) में स्तनधारियों, सरीसृपों और पक्षियों की 83 प्रजातियों के लगभग 1,450 जानवर हैं। 
  • विदित हो कि राँची के ओरमांझी प्रखंड के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में 29 जून, 2017 को झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री व वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने तितली पार्क की आधारशिला रखी थी। 

    

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2