ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

देश की 75 अग्रणी महिलाओं में डॉ. जयदीप और डॉ. नीहारिका, ब्रिटिश उच्चायुत्त ने किया सम्मानित

  • 24 Sep 2022
  • 11 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायुत्त आवास पर आगरा के रेनबो आईवीएफ और उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की निदेशक (पूर्व अध्यक्ष, फॉग्सी) डॉ. जयदीप मल्होत्रा और उनकी बेटी डॉ. नीहारिका मल्होत्रा को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • आज़ादी के अमृत महोत्सव में भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने चिकित्सक माँ-बेटी को देश की 75 अग्रणी महिलाओं में स्थान देते हुए पुस्तक ‘शी इज वूमेन इन स्टीम’के दूसरे संस्करण में शामिल किया है।
  • ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने उन्हें सम्मानित करने वाली पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में देश भर की चुनिंदा 75 अग्रणी महिलाओं को स्थान दिया गया है।
  • यह पुस्तक इन महिलाओं की वास्तविक जिंदगी की कहानियों, आशा, साहस और दृढ़ संकल्प पर आधारित है। इसमें 75 महिलाओं के साक्षात्कार हैं, जिनमें डॉ. जयदीप मल्होत्रा और डॉ. नीहारिका मल्होत्रा के नाम भी शामिल हैं। दोनों को महिला सशक्तीकरण की मिसाल मानते हुए नि:संतानता के उपचार और समाज में योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया है।
  • डॉ. जयदीप मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य पर काम करने वाले डबल्यूएचओ के 125 देशों के समूह फीगो और भारत के एकाउंटेबिलिटी ग्रुप की प्रतिनिधि भी हैं। डॉ. नीहारिका अपनी संस्था ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं पर्यावरण पर भी कार्य कर रही हैं।   
close
Share Page
images-2
images-2