इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में दूरदर्शन भू-उपग्रह केंद्र का लोकार्पण

  • 04 Dec 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जनपद गोरखपुर में दूरदर्शन भू-उपग्रह केंद्र तथा जनपद इटावा, गदानिया जनपद लखीमपुर खीरी एवं नानपारा जनपद बहराइच में 10 किलोवॉट एफ.एम रिले केंद्र का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस भू-उपग्रह केंद्र के माध्यम से न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश, बल्कि बिहार का एक बड़ा भाग और नेपाल की एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।
  • साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में, जहाँ थोड़ी-बहुत राष्ट्रविरोधी हलचलें होती हैं और देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों द्वारा दुष्प्रचार किया जाता है, उसे रोकने में यह दूरदर्शन केंद्र एक बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा।
  • गोरखपुर दूरदर्शन भू-उपग्रह केंद्र पर भोजपुरी भाषा में प्रसारण होगा जिससे भोजपुरी रंगकर्मियों को एक मंच मिलेगा।
  • जनपद इटावा के ट्रांसमीटर से 50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
  • जनपद लखीमपुर खीरी के गदानिया, जनपद बहराइच के नानपारा ट्रांसमीटर से क्रमश: 35 लाख और 25 लाख लोगों को एफ.एम. की सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में 3 और ट्रांसमीटर जनपद सुलतानपुर, जनपद रामपुर और जनपद महराजगंज में अगले 8 महीने के अंदर स्थापित किए जाएंगे।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2