इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

‘पोस्ट कार्ड्स फ्रॉम झारखंड’ डॉक्यू

  • 07 Feb 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

4 फरवरी, 2022 को नेशनल ज्योग्राफिक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष ‘पोस्ट कार्ड्स फ्रॉम झारखंड’नाम से बनने वाली डॉक्यूमेंट्री का प्रेजेंटेशन दिया।  

प्रमुख बिंदु  

  • इस डॉक्यूमेंट्री में चार अलग-अलग फिल्में होंगी। पहली फिल्म में बेतला-मैक्लुस्कीगंज-नेतरहाट और आस-पास के क्षेत्र, दूसरी फिल्म गिरिडीह- देवघर -मलूटी और आस-पास के क्षेत्र, तीसरी फिल्म में जमशेदपुर- खूंटी और सरायकेला और आस-पास के क्षेत्र तथा चौथी फिल्म राँची-हज़ारीबाग और आस-पास के क्षेत्रों में अवस्थित पर्यटक स्थलों पर आधारित होगी। 
  • मुख्यमंत्री ने नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों को अपने कुछ सुझाव भी दिये। जैसे झारखंड पर्यटन पर कॉफी टेबल बुक तैयार करना, ताकि इसके माध्यम से झारखंड पर्यटन से जुड़ी जानकारी लोगों से साझा की जा सके। 
  • झारखंड खान और खनिज के अलावा यहाँ के लोगों खासकर आदिवासियों और उनकी परंपरा, रीति-रिवाज, कला-संस्कृति, खानपान और रहन-सहन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य, प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर, पुरातात्त्विक अवशेष, हेरिटेज, मेगालिथ, अध्यात्म और एडवेंचर्स स्पोर्ट्स आदि के क्षेत्र में काफी समृद्ध है। जैसे- हजारीबाग के इस्को गाँव में मिली रॉक पेंटिंग दो से पाँच हज़ार ईसा पूर्व की बताई जाती है वहीं गुमला ज़िले के कोजेंगा के जंगल से हज़ारों साल पुरानी एक रॉक पेंटिंग प्राप्त हुई है। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2