राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया
- 12 Jan 2026
- 9 min read
चर्चा में क्यों?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में न्यू दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर (NDWBF) 2026 का उद्घाटन किया।
मुख्य बिंदु
- आयोजक: यह पुस्तक मेला राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) भारत द्वारा, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित किया गया है।
- थीम: NDWBF 2026 की थीम है "भारतीय सैन्य इतिहास: वीरता और बुद्धिमत्ता @75", जो भारत के सशस्त्र बलों की भूमिका और विरासत को दर्शाती है।
- पुस्तक विमोचन: उद्घाटन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने ‘द सागा ऑफ कुडोपाली: 1857 की अनकही कहानी’ पुस्तक का हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं और स्पेनिश भाषा में विमोचन किया। यह पुस्तक वीर सुरेंद्र साई और संबलपुर के शहीदों को सम्मानित करती है।
- अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: कतर और स्पेन सहित कई देशों ने मेले में भाग लिया।
- फोकस देश: कतर (प्रदर्शनियों और साहित्यिक आदान–प्रदान का मुख्य केंद्र)
- सहभागी देश: स्पेन (सांस्कृतिक और साहित्यिक सहभागिता)
- पठन संस्कृति को बढ़ावा: यह पुस्तक मेला छात्रों, शोधकर्त्ताओं और आम जनता में पठन संस्कृति, ज्ञान-वितरण, बहुभाषिकता तथा वैश्विक साहित्यिक संवाद के महत्त्व को रेखांकित करता है।