इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

प्रदेश की आठ शख्सियतों को रक्षामंत्री ने किया सम्मानित

  • 20 Jun 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अमर उजाला उत्तराखंड संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की आठ शख्सियतों को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इन हस्तियों को अपनी सोच, प्रतिभा, लगन, मेहनत के दम पर कुछ अलग करके राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फलक पर रोशन करने के लिये कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
  • विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित शख्सियतें-
    • श्रेणी- उदीयमान प्रतिभा
      • राहुल रावत (कोटद्वार निवासी दिगंतरा कंपनी के संस्थापक) : नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिये इन्हें यह पुरस्कार मिला।
      • हेमलता कबडवाल (मुक्तेश्वर निवासी चित्रकार) : नए संसद भवन में इनकी बनाई ऐपण कला को स्थान मिला। कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये इन्हें यह पुरस्कार मिला।
      • दिव्या नेगी (टिहरी निवासी युवा वक्ता) : राष्ट्रीय युवा संसद में जी-20 पर भारत की भूमिका पर शानदार प्रस्तुति दी। कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये इन्हें यह पुरस्कार मिला।
      • बबीता रावत (रुद्रप्रयाग निवासी किसान) : इन्होंने 37 हज़ार वर्ग फीट भूमि हल चलाकर सब्जी, मशरूम उत्पादन किया। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये इन्हें यह पुरस्कार मिला।
      • शिकायना मुखिया (देहरादून निवासी युवा गायिका) : इन्होंने बॉलीवुड जगत में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये इन्हें यह पुरस्कार मिला।
      • रजत जैन-अर्पित जैन (देहरादून निवासी इनोवेटर) : इन्होंने दुनिया की सबसे छोटी ईसीजी मशीन बनाई। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये इन्हें यह पुरस्कार मिला।
    • श्रेणी- संस्कृतिकर्मी
      • बॉबी कैश (देहरादून निवासी गायक-संगीतकार) : इन्होंने देश-विदेश में अपनी आवाज़ की धूम मचाई। संगीत साधना व कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये इन्हें यह पुरस्कार मिला।
    • श्रेणी- सामाजिक कृतज्ञता
      • प्रभा देवी सेमवाल (रुद्रप्रयाग निवासी पर्यावरण रक्षक) : इन्होंने बंजर भूमि पर खुद का जंगल उगाया। सामाजिक सरोकार व पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये इन्हें यह पुरस्कार मिला।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2