राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
मोंथा चक्रवात
- 28 Oct 2025
- 13 min read
चर्चा में क्यों?
बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात "मोंथा" भारत के पूर्वी तट के निकट पहुँचते ही तीव्र रूप ले रहा है, जिसके कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
मुख्य बिंदु
- चक्रवात के बारे में:
- परिभाषा: चक्रवात वे तेज़ वायु-संचलन हैं, जो निम्न-दबाव क्षेत्रों के चारों ओर घूमते हैं, जो उत्तरी गोलार्द्ध में वामावर्त तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिणावर्त घूमता है। ये अक्सर तूफान और गंभीर मौसम उत्पन्न करते हैं।
- चक्रवातों का वर्गीकरण: IMD विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव वाली प्रणालियों को क्षति क्षमता के आधार पर वर्गीकृत करता है।
- चक्रवातों का नामकरण: WMO/ESCAP (एशिया और प्रशांत के लिये संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग) का ट्रॉपिकल साइक्लोन पैनल, जिसमें 13 उत्तरी हिंद महासागर देश शामिल हैं, अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी के चक्रवातों के नामकरण का प्रबंधन करता है।
- पैनल के पास 13 देशों द्वारा प्रस्तुत नामों की पूर्व-निर्धारित सूची होती है, जिसका क्रमिक रूप से उपयोग किया जाता है।
- नामों का चयन स्तंभ दर स्तंभ किया जाता है, चाहे चक्रवात कहीं भी उत्पन्न हुआ हो।
- हालिया चक्रवात:
- 'मोंथा' नाम, जिसका अर्थ है सुंदर या सुगंधित फूल, थाईलैंड द्वारा दिया गया था।
- इस मौसम के पहले चक्रवाती तूफान का नाम श्रीलंका के सुझाव पर 'शक्ति' रखा गया।
- हाल ही में आए अन्य चक्रवातों में शक्ति (श्रीलंका), फेंगल (सऊदी अरब), दाना (कतर), असना (पाकिस्तान) और रेमल (ओमान) शामिल हैं।
- नामकरण सूची के अनुसार, अगला चक्रवात सेंयार (UAE) होगा, उसके बाद दित्वा (यमन), अर्नब (बांग्लादेश) और मुरासु (भारत) होंगे।
