इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • 05 Jun 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

3 जून, 2023 को छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग को रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में लगातार 765 मिनट तक अरण्य कांड पर प्रस्तुति देने के लिये गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में 13 राज्य और 2 अंतर्राष्ट्रीय देशों (कंबोडिया और इंडोनेशिया) के 375 कलाकारों, 17 दलों ने अरण्य कांड पर अलग-अलग भाषा में लगातार 765 मिनट की प्रस्तुति देकर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • ज़िला प्रशासन सहित संस्कृति विभाग को मोस्ट स्टेज आर्टिस्ट परफार्मिंग का अवार्ड दिया गया।
  • रामायण महोत्सव के सफल आयोजन के लिये रायगढ़ ज़िला प्रशासन को भी अवार्ड दिया गया है, यहाँ 10 हज़ार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
  • महोत्सव में शामिल कर्नाटक के दल को पहला इनाम 5 लाख रुपए, असम के दल को दूसरा इनाम 3 लाख रुपए और झारखंड के दल को तीसरा इनाम 2 लाख रुपए दिया गया।
  • विदित है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया।

  

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2