दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



हरियाणा

पुलिस कुश्ती क्लस्टर का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  • 05 Oct 2023
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

4 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल ज़िले स्थित मधुबन पुलिस अकादमी के स्टेडियम में आयोजित पाँच दिवसीय 72वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग राज्यों के अर्धसैनिक बलों की 36 टीम के 2561 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
  • इस अवसर पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों ने अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में अब तक 648 पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है।
  • इसके अलावा मेजर ध्यानचंद, पद्मश्री भीम अवॉर्ड के 56 पुरस्कार भी हरियाणा पुलिस के नाम रहे। पुलिस थानों के रिकॉर्ड और नागरिक सेवाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिये सीसीटीएनएस द्वारा 380 पुलिस थानों को जोड़ने वाला हरियाणा देश में अग्रिम स्थान पर है।
  • विदित है कि चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेल में देश को अब तक मिले 71 पदकों में से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 17 पदक लाकर प्रदेश की शान बढ़ाई है।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को छह करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है। ब्लॉक और गाँव स्तर पर भी खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है।

 

close
Share Page
images-2
images-2