ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


झारखंड

मुख्यमंत्री ने चार कपड़ा उद्योगों का उद्घाटन किया

  • 07 Dec 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

6 दिसंबर, 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओरमांझी (कुल्ही) स्थित चार कपड़ा उद्योग कंपनी किशोर एक्सपोर्ट्स, द बेस्ट बैंड, श्री गणपति क्रिएशन एवं वैलेंसिया अप्पेरल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंदवे-कुल्ही पथ का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पॉलिसी है कि झारखंड में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं में 75% मानव बल झारखंड राज्य के हों, यह सुनिश्चित की जाए। 
  • टेक्सटाइल क्षेत्र में काम करने वाले 2,000 से अधिक लोगों में 95% लोग झारखंड के हैं, इसमें 80% महिलाएँ शामिल हैं। इन्हें मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपा। टेक्सटाइल क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी अधिक होने से महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा। 
  • नियुक्ति पत्र पाने वाली महिलाओं में वैसी भी युवतियाँ भी शामिल हैं, जो लॉककडाउन के पहले तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में काम कर रही थीं, राज्य सरकार ने उन्हें अपने गाँव-घर अथवा ज़िलों में ही रोज़गार देने का भरोसा दिया था।
  • उद्योग सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि बेहतर टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत आने वाले 6 महीनों में टेक्सटाइल क्षेत्र में काम करने वाले 10 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
close
Share Page
images-2
images-2