इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड की 400 आजीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

  • 08 Dec 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दि नज इंस्टिट्यूट की ओर से आयोजित ‘झारखंड की दीदियों का स्नातक समारोह’ में झारखंड की 400 आजीविका दीदियों को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • सम्मानित दीदियों में लोहरदगा, लातेहार और गुमला ज़िले की झारखंड की सखी मंडल और स्वयं सहायता समूह की आजीविका से आत्मनिर्भर और सक्षम बनी दीदियाँ शामिल हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दीदियाँ विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह विभिन्न आजीविका से जुड़कर न सिर्फ खुद स्वावलंबी बनी हैं, बल्कि अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतरीन तरीके से कर रही हैं, वह अन्य दीदियों के लिये ऊर्जा का स्रोत हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘सरकार आपके द्वार’कार्यक्रम के माध्यम से घर-घर तक योजनाओं को पहुँचाने का काम किया है। इस दौरान न सिर्फ ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हुआ है, बल्कि पूरे मान-सम्मान के साथ उन्हें उनका हक और अधिकार भी देने का काम किया गया।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow