इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

प्राकृतिक खेती के लिये प्रति हेक्टेयर पाँच हज़ार रुपए देगी केंद्र सरकार

  • 15 Nov 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये केंद्र सरकार प्रति हेक्टेयर पाँच हज़ार रुपए प्रतिवर्ष किसानों को देगी। इस धनराशि से किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि योजना के तहत पहले साल किसानों को खेती करने के तरीके और खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश में प्राकृतिक खेती के लिये 11 ज़िलों में 128 क्लस्टर का चयन भी किया गया है।
  • उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर ज़िले को फिलहाल प्राकृतिक खेती योजना में शामिल नहीं किया गया है। अन्य 11 ज़िलों में प्राकृतिक खेती पर काम किया जाएगा। चयनित क्लस्टरों में किसी तरह की रासायनिक खादों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
  • केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिये प्राकृतिक खेती पर ज़ोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
  • प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती के लिये लगभग 6400 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल चयनित किया गया है, जिसमें 50 हेक्टेयर का एक क्लस्टर होगा। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती के लिये ‘मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना’शुरू की है। इस योजना के माध्यम से भी किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही गैप फंडिंग की जाएगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2