हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs

छत्तीसगढ़

‘दि इनक्रेडिबल जर्नी ऑफ कोसा’ पुस्तक का विमोचन

  • 16 Mar 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

15 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कोसा सिल्क की पौराणिक काल से लेकर अब तक की यात्रा, कोसे की साड़ियों और पोशाक सामग्री पर संपादित पुस्तक ‘दि इनक्रेडिबल जर्नी ऑफ कोसा’ का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह पुस्तक वरिष्ठ पत्रकार के. एन. किशोर एवं डॉ. राजेंद्र मोहंती द्वारा संपादित है।
  • यह पुस्तक ‘कोसा’ रेशम के पीछे की पौराणिक कथाओं, इसकी ऐतिहासिक उत्पत्ति, भारत में रेशम के आगमन और विकास के बारे में बताने वाले साहित्यिक साक्ष्य और छत्तीसगढ़ में इसके आगमन के संबंध में चर्चा करती है।
  • इसके अलावा यह रेशम के उत्पादन की पारंपरिक प्रक्रिया, धागा बनाने की प्रक्रिया के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के रेशमी कपड़ों, जैसे- साड़ी, ड्रेस सामग्री, फर्निशिंग आदि की प्रक्रिया पर भी चर्चा करती है।
  • यह पुस्तक छत्तीसगढ़ के बेशकीमती हथकरघा कोसा उत्पाद पर एक संक्षिप्त जानकारी देगी और नई पीढ़ियों के लिये ज्ञान के भंडार के रूप में उपयोगी होगी।
  • के. एन. किशोर ने बताया कि यह पुस्तक रेशम की बुनाई के पारंपरिक रूपों के साथ-साथ कोसा की यात्रा, रूपांकनों, रंगों और बुनावट के दस्तावेज़ीकरण तथा कोसा के इतिहास को संरक्षित करने का एक प्रयास है।
एसएमएस अलर्ट
Share Page