इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार सरकार ने 2.78 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया

  • 15 Feb 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार सरकार ने 2.78 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जिसमें विभाग को 22% से अधिक धनराशि आवंटित करके शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

मुख्य बिंदु:

  • सरकार ने सूचना और प्रौद्योगिकी, पर्यटन पर भी विशेष ध्यान दिया तथा विविध सरकारी योजनाओं के लिये 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि निर्धारित की।
  • उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2,78,725.72 करोड़ रुपए का बजट पेश किया:
    • शिक्षा विभाग को 22,200.35 करोड़ रुपए (22.20%) का आवंटन।
    • ग्रामीण विकास विभाग को 13,840.56 करोड़ रुपए (13.84%)।
    • समाज कल्याण विभाग को 8,191.79 करोड़ रुपए (8.19%)।
    • ग्रामीण कार्य और स्वास्थ्य विभाग को 7,409.13 करोड़ रुपए (7.41%) तथा 7,117.56 करोड़ रुपए (7.12%) आवंटित किये गए।
    • सरकार अकेले कई छात्रवृत्ति योजनाओं पर 3,073.26 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
    • सरकार ने 7 निश्चय योजना- 2 कार्यक्रम के तहत सुशासन योजनाओं पर 5,040 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान लगाया है।
  • बजट में 1,121.41 करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष है और 2.98% का राजकोषीय घाटा दिखाया गया है। इसमें 3.48 लाख करोड़ रुपए का बकाया ऋण भी दिखाया गया है।

7 निश्चय योजना -2 कार्यक्रम

  • निश्चय 1. युवा शक्ति - बिहार की प्रगति
  • निश्चय 2. सशक्त स्त्री, समर्थ स्त्री
  • निश्चय 3. हर खेत को सिंचाई का पानी
  • निश्चय 4. स्वच्छ गाँव-समृद्ध गाँव
  • निश्चय 5. स्वच्छ शहर-विकसित शहर
  • निश्चय 6. सुगम कनेक्टिविटी
  • निश्चय 7. सभी के लिये अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाएँ
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2