दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

ग्राम जवानपुरा में दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन

  • 13 May 2023
  • 6 min read

चर्चा में क्यों? 

11 मई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर ज़िले के ग्राम जवानपुरा में 2374 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया।  

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंबल नदी, गांधी सागर जलाशय पर निर्मित होने वाली सिंचाई परियोजना का गेंती चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। 
  • मंदसौर ज़िला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सीतामऊ तहसील के ग्राम जवानपुरा की इस सिंचाई परियोजना से ज़िले के 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हज़ार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। 
  • इस सिंचाई परियोजना से ज़िले के 1 लाख 49 हज़ार 300 किसान हितग्राही लाभान्वित होंगे।

close
Share Page
images-2
images-2