राजस्थान
राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ सरपंच
- 18 Aug 2025
- 15 min read
चर्चा में क्यों?
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मेहरानगढ़ किले में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान टोंक ज़िले की आवां पंचायत के सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज को उनके अभिनव नेतृत्व और सामुदायिक पहल के लिये राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ सरपंच के पुरस्कार से सम्मानित किया।
- दिव्यांश 41 ज़िलों की 11,341 पंचायतों में से एकमात्र पुरस्कार विजेता हैं।
मुख्य बिंदु
- सहायक बुनियादी ढाँचे का निर्माण: दिव्यांश के नेतृत्व में आवां पंचायत में परिवर्तनकारी परियोजनाएँ देखी गईं, जिनमें शामिल हैं:
- लड़कों और लड़कियों के लिये इंटरनेट सुविधा सहित अलग-अलग वातानुकूलित पुस्तकालय।
- दो श्मशान घाटों और एक हेरिटेज पंचायत भवन का निर्माण।
- राजकालेश्वर तीर्थ पर बैंक्वेट हॉल और ड्रेसिंग रूम सहित घाट और मैरिज गार्डन का विकास।
- क्षमता निर्माण: उन्होंने कई प्रगतिशील पहलें क्रियान्वित की हैं, जैसे:
- शैक्षिक उद्देश्यों के लिये छात्रों की हवाई यात्रा प्रायोजित करना।
- बालिका दिवस पर एक छात्रा को सरपंच नियुक्त कर महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना।
- आदर्श:
- दिव्यांश की परियोजनाओं ने आवां को उत्कृष्टता के एक मॉडल के रूप में स्थापित किया है। आवां पंचायत मॉडल को महाराष्ट्र में अनुकरण करने पर विचार किया जा रहा है।
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025
- प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल) पर मधुबनी, बिहार में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 प्रदान किये गए थे, जिनमें सभी 17 सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को कवर करने वाले 9 स्थानीय विकास लक्ष्यों (LSDG) के साथ संरेखित शीर्ष प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मान्यता दी गई।
- राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की विशेष श्रेणियाँ:
- जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार (CASPA): जलवायु के प्रति संवेदनशील पंचायतों के लिये।
- आत्मनिर्भर पंचायत विशेष पुरस्कार (ANPSA): स्वयं के स्रोत राजस्व (OSR) के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिये।
- पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार (PKNSSP): पंचायती राज प्रतिनिधियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिये।