ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

जयपुर में स्थापित होगी बिहेवियरल लैब

  • 13 Mar 2023
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

12 मार्च, 2023 को राजस्थान के जनसंपर्क, सूचना एवं भाषा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जयपुर ज़िले में स्थित हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में बिहेवियरल लैब की स्थापना की जाएगी। इसके लिये मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु 

  • बिहेवियरल लैब राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के पटेल भवन में स्थापित की जाएगी। यह देश में अत्याधुनिक तकनीक से बनाई जा रही पहली बिहेवियरल लैब होगी।
  • करीब 2665.04 वर्गफीट एरिया में स्थापित होने वाली लैब का प्रबंधन एवं संचालन आईआईएम उदयपुर द्वारा किया जाएगा।
  • आईआईएम उदयपुर की फैकल्टी प्रायोगिक विधियों पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी। यहाँ पी.एच.डी. स्तर के सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होंगे। प्रयोगों एवं कार्यशालाओं के संचालन के लिये अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।
  • यहाँ अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर सहित नवीन तकनीक की मदद से मानव के व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा। अत्याधुनिक लैब में फोकस ग्रुप रूम, पीसी लैब, कंट्रोल रूम फॉर मेजरमेंट, वेटिंग एरिया और ऑफिस स्पेस सहित सभी आवश्यक कक्ष बनाए जाएंगे।
  • इस प्रयोगशाला के माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अनुभवात्मक अध्ययन आयोजित करने, शिक्षकों को प्रशिक्षण देने तथा व्यावहारिक प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
close
Share Page
images-2
images-2