दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

बरेली की आशी को लस्ट स्टोरीज-2 के लिये मिले दो अवॉर्ड

  • 29 Nov 2023
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बरेली की आशी को मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर अवार्ड-2023 में लस्ट स्टोरीज-2 के लिये बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार मिला है।

प्रमुख बिंदु

  • विदित हो कि जनकपुरी निवासी आशी वर्ष 2008 में आशी मुंबई गई थीं। वर्ष 2013 में बॉम्बे टॉकीज से उन्होंने खासी पहचान मिली। उसके बाद लगातार आशी कामयाबी की सीढ़ियाँ चढ़ रही हैं। अपनी कंपनी के माध्यम से वह कई लोगों को रोज़गार भी दे रही हैं।
  • आशी ने निर्माता के तौर पर कालाकांडी, लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। लस्ट स्टोरी-2 की चार कहानियों को करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है।
  • गौरतलब है कि इससे पहले इस सीरीज की पहली फिल्म लस्ट स्टोरीज को ऐनी अवॉर्ड मिल चुका है।

close
Share Page
images-2
images-2