ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


झारखंड

अथर्व अक्षत ने आईएसएसओ में जीता पदक

  • 21 Apr 2022
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

20 अप्रैल, 2022 को प्रकाशित हुए अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक अध्ययन ओलंपियाड, 2021-22 के परिणाम में डीपीएस (चास) बोकारो के आठवीं कक्षा के छात्र अथर्व अक्षत ने पदक हासिल किया।

प्रमुख बिंदु

  • अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक अध्ययन ओलंपियाड, 2021-22 परीक्षा नई दिल्ली स्थित साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
  • गौरतलब है कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन हर साल एक ओलंपियाड आयोजित करता है, जिसमें देश भर के सैकड़ों स्कूलों के छात्र भाग लेते हैं। 
  • फाउंडेशन की सभी गतिविधियों का उद्देश्य हमेशा सीखने को एक दिलचस्प और संवादात्मक प्रक्रिया बनाना है, जिसमें शिक्षार्थी वास्तव में अपने कौशल, स्मृति, प्रतिभा और ज्ञान का परीक्षण करने में सक्षम हो। 
  • इसके अतिरिक्त फाउंडेशन निम्नलिखित ओलंपियाड आयोजित करता है- 
    • नेशनल साइबर ओलंपियाड 
    • राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड 
    • अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड  
    • अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 
    • अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य ओलंपियाड
close
Share Page
images-2
images-2